PM Kisan 23वीं किस्त जारी 2026: Beneficiary Status Check



KC
On: June 27, 2026

📌 संक्षिप्त जानकारी (Quick Info)

संक्षिप्त जानकारी

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी हो चुकी है। किसान अब बेनिफिशियरी स्टेटस, E-KYC और पेमेंट चेक लिंक से अपनी राशि की स्थिति आसानी से देख सकते हैं।

पीएम किसान 23वीं किस्त जारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। योजना की 23वीं किस्त के तहत ₹2000 की राशि जारी कर दी गई है, जिससे लाभार्थी किसानों के खातों में सहायता पहुंचनी शुरू हो गई है।

20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली के तारकेश्वर से 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। यदि आप भी पीएम किसान लाभार्थी हैं, तो नीचे दिए गए लिंक से अपना स्टेटस, E-KYC और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

योजना की मुख्य जानकारी

योजना का नामपीएम किसान सम्मान निधि योजना
किसानों को मिलने वाली राशि2000/- रुपये
योजना प्रारंभ वर्षफरवरी वर्ष 2019
योजना किसके द्वारा चलाया जा रहा है?PM श्री नरेंद्र मोदी द्वारा
23वीं किस्त चेक प्रक्रियाऑनलाइन
23वीं क़िस्त जारी दिनांक20 जून 2026

किस्त नहीं आने के संभावित कारण

  • ई-केवाईसी (E-Kyc) पूरा नहीं होना।
  • बैंक खाते में डी.बी.टी. (DBT Enable) चालू नहीं होना।
  • पंजीयन पूर्ण नहीं होना।
  • पोर्टल पर अपात्र घोषित होना।
  • जमीन विवरण पोर्टल पर सत्यापित नहीं होना।

यदि राशि अभी तक नहीं आई है, तो सबसे पहले बैंक स्टेटस, E-KYC और DBT स्थिति जरूर जांचें। आवश्यकता होने पर कृषि विभाग के अधिकारी से संपर्क करें।

पीएम किसान योजना क्या है?

यह केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण सहायता योजना है, जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को हर वर्ष ₹6000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि 3 किस्तों में दी जाती है, और प्रत्येक किस्त में ₹2000 ट्रांसफर किए जाते हैं।

हर साल पहली किस्त दिसंबर से मार्च, दूसरी किस्त अप्रैल से जुलाई और तीसरी किस्त अगस्त से नवम्बर के बीच खाते में भेजी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए किसान का पंजीकृत होना जरूरी है।

नया रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

नया आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है। इसके लिए किसान के पास खेत का पर्चा, खसरा नंबर, खसरा-खतौनी, बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड होना चाहिए।

E-KYC कैसे करें?

  • ऊपर दिए गए E-KYC लिंक पर जाएं।
  • आधार नंबर दर्ज करें और मोबाइल पर आए OTP को भरें।
  • Search बटन पर क्लिक करें।
  • यदि E-KYC पूरी नहीं है, तो वहीं से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
  • जरूरत पड़ने पर नजदीकी ऑनलाइन सेंटर से भी E-KYC कराई जा सकती है।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Apply Onlineक्लिक करें
Download Notificationक्लिक करें
Official Websiteक्लिक करें
WhatsApp GroupJoin Now
Telegram ChannelFollow Now
App Icon

Install Rojgar Sahayta

Get fast updates and one-tap access from your home screen.